हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वृद्ध महिला रामदुलारी पत्नी स्वर्गीय फुर्ती लाल निवासी लखनऊ उम्र 65 वर्ष जो स्नान करने हरिद्वार आई थी और हर की पैड़ी क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। वृद्ध महिला अपने परिजनों से बिछड़ कर इधर उधर भटक रही थी। काफी प्रयासों के बाद भी उसे उसके परिजन नहीं मिल पा रहे थे। बिछड़ी वृद्ध महिला की सूचना किसी व्यक्ति ने खोया पाया सेल सीसीआर मेें नियुक्त पुलिस कर्मचारियों दी। पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर वृद्ध महिला से मिले। और पुलिस टीम द्वारा काफी प्रयासों के बाद उसके परिजनों को खोज कर महिला को उनके सुपुर्द किया। जिस पर उनके परिवार जनों द्वारा काफ़ी खुशी व्यक्त करते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया l पुलिस टीम में SI निलंबर दत्त पांडे, महिला कांस्टेबल नेहा अधिकारी, महिला कांस्टेबल दीपिका नेगी मौजूद रही। आपको बता दें कि सोमवती स्नान पर्व के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जगह-जगह भीड़ होने के कारण श्रद्धालु अपनेे परिवारों से बिछड़ जाते हैं इसी क्रम में वृद्ध महिला रामदुलारी अपने परिवार से बिछड़ गई थी। जिसे मित्र पुलिस ने काफी मेहनत के बाद वृद्ध महिला को उसके अपनो से मिलाया। संकट की घड़ी में रामदुलारी के जीवन में मित्र पुलिस ईश्वरीय दूत बनकर आई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours