हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने जिला महामंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में कैबिनेट श्रम मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत से मुलाकात की। वहाँ उन्हें अवगत कराया कि श्रम विभाग के अधिकारी व कारखाना प्रबंधन की मिलीभगत के चलते सिडकुल हरिद्वार में कर्मचारियों व मजदूरों का उत्पीड़न व शोषण चरम सीमा पर पहुंच गया है। सिडकुल की 80 प्रतिशत फैक्ट्री में मजदूर व कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन मजदूरी ईएसआईसी पीएफ बोनस मेडिकल सुविधा एक्सीडेंट क्लेम इत्यादि फैक्ट्री में नहीं दिया जा रहा है। जब कर्मचारी अपने अधिकार की बात वह मांगों को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन से सारी मांगे पूरी करने का प्रयास करते हैं तो फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारियों व मजदूरों को नौकरी से निकाल देता है इसके बाद मजदूर व कर्मचारी भुखमरी के कगार पर खड़े हो जाते हैं और अपने परिवार का पालन पोषण करने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उसके बाद अधिकांश मजदूर भुखमरी के कारण आत्महत्या के लिए उन्हें विवश होना पड़ता है। जिला सह मंत्री ललित पुरोहित ने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारी फैक्ट्री प्रबंधन के साथ मिलकर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने में लगे हुए हैं ।

 प्रतिनिधि मंडल ने श्रम मंत्री से कहा कि कर्मचारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय, कानूनी कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाये। जो अधिकारी मजदूरों, श्रमिकों के हितों का ख्याल रख सके ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति करने का अविलंब कार्य किया जाय। क्योंकि यह अधिकारी सरकार द्वारा श्रमिकों को दी जाने वाली योजनाओं का लाभ भी श्रमिकों तक पहुंचाने ने सक्षम नही है। मामले की गम्भीरता को देखते हुवे अब यह आवश्यक हो गया है कि ऐसे अधिकारियों पर अंकुश लगाते हुए उनके स्थान पर योग्य, ईमानदार अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। जो सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ प्रत्येक श्रमिको तक पहुंचा सके। कोई भी कर्मचारी और श्रमिक जब भी श्रम कार्यालय जाएं तो उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण सहयोगात्मक व्यहवार होना चाहिए। मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल को  आश्वस्त किया कि वह निश्चित रूप से उक्त समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्यवाही करेंगे सिडकुल हरिद्वार में हो रहे उत्पीड़न को रोकेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours