(रजत चौहान) हरिद्वार। बीइंग भगीरथ फाऊण्डेशन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। साथ ही फाऊण्डेशन के कार्यकर्ताओं ने जटवाड़ा पुल स्थित गंगा घाट पर सफाई अभियान भी चलाया। फाऊण्डेशन के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि सीओ सिटी अभय सिंह के साथ टीम के सदस्यों ने हाईवे पर वाहनों के जाम को खुलवाते हुए यात्री वाहनों को अपनी सुविधाएं प्रदान की। घंटों सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में पुलिस का सहयोग प्रदान किया। आगे भी यह क्रम लगातार चलता रहेगा। शिखर पालीवाल ने जटवाड़ा पुल गंगा घाट पर व्याप्त रूप से गंदगी पसरी हुई है। बहुत से स्थानीय लोग गंगा घाटों पर मैले कुचेले कपड़े धोने का काम कर रहे हैं। उन लोगों को भी टीम के सदस्यों द्वारा समझाया गया। गंगा घाटों पर कपड़े धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे प्रदूषण बढ़ने की संभावनाएं बनी रहती हैं। गंगा घाटों पर स्नान कर रहे लोगों से घाटों को स्वच्छ सुन्दर बनाने की अपील भी की गयी। रोहित शर्मा व शिवम घोष ने कहा कि सोमवार को सोमवती अमावस्या स्नान गंगा घाटों पर होना है। उन्होंने बाहर से आए यात्रियों से अपील भी कि मैले कुचेले पदार्थ, पुराने कपड़े, गंगा घाटों पर ना फेंके। घाटों को सुन्दर बनाए रखने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। टीम के सदस्य हाईवे पर यातायात को सुचारू रूप प्रदान करने में अपना सहयोग दे रहे हैं। गर्मी धूप की परवाह ना करते हुए घंटों सड़कों पर यातायात को पुलिस के साथ सुचारू कराया। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम अरोड़ा व टीम लीडर रिशु वालिया ने कहा कि सीओ अभय सिंह लगातार टीम के सदस्यों को यातायात में सहयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके द्वारा टीम के सदस्यों को अस्थाई रूप से अस्थायी रूप से वर्दी देकर जूनियर ट्रैफिक पुलिस का दर्जा देने की भी कवायद की जा रही है। यातायात पुलिसकर्मियों के साथ स्नान पर्वो व चारधाम यात्रा के दौरान हाईवे पर लगने वाले जाम को खुलवाने की कोशिशें की जाएंगी। पुलिस द्वारा टीम के सदस्यों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ प्रशिक्षित भी किया जाएगा। कोष निरीक्षक हनी सेनी ने कहा कि सभी को अपने सामाजिक दायित्व को निभाना चाहिए। समाजसेवा से जुड़कर संगठन को पहचान मिल रही है। बीइंग भगीरथ के सदस्य निस्वार्थ सेवा भाव से अपने कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। घंटो सड़कों पर टीम के सदस्यो ने पसीना बहाते हुए वाहनों के जाम को खुलवाते हुए यात्रियों को अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर पंकज, अमित, रिशु वालिया, कर्ण, आयुष गुप्ता, सागर, आकाश, हर्ष, मनीष, दीपेंद्र, रजत, निखिल, प्रतीक, संदीप, जितेंद्र चैहान, विपिन सैनी, विपुल, आदित्य भाटिया, आदित्य भारती, आकाश, मोहित विश्नोई, धीरज भूटानी, परीक्षित, संदीप खन्ना, सुदीप, वैभव जैन, विशाल, रणवीर, अमन, सीमा चैहान, मयंक, केदार आदि शामिल रहे।
Home
Unlabelled
हाईवे पर लगा जाम खुलवाने में बीइंग भगीरथ फाऊण्डेशन कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस का सहयोग: हरिद्वार की गूंज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours