हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। मेरठ जोन की 58वीं अन्तर-जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉसकन्ट्री पुरूष/महिला प्रतियोगिता 2019 का आयोजन दिनांकः 19.06.2019 से 20.06.2019 तक जनपद मेरठ में किया गया। तैराकी प्रतियोगिता श्री कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम के तरणताल पर, जिसका उद्घाटन श्री नितिन तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपने कर, कमलों द्वारा किया गया एवं क्रॉसकन्ट्री प्रतियोगिता,
आज दिनांकः 20.06.2019 को प्रातः 05:00 बजे पुलिस लाइन्स से मवाना रोड़ जेपी एकेडमी एवं वापस पुलिस लाइन्स तक करायी गयी। इस प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 09 जनपदों की 08 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद शामली नवसृजित जनपद होने एवं तैराकी एवं वॉटरपोलो के खिलाड़ी उपलब्ध न होने के कारण प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया जा सका। तैराकी के अन्तर्गत 50 मीटर फ्री स्टाईल में है0कान्स0 सतीश कुमार जनपद सहारनपुर द्वारा प्रथम स्थान एवं है0कान्स0 उदयवीर सिंह जनपद मेरठ द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
100 मीटर फ्री स्टाईल में है0कान्स0 सतीश कुमार जनपद सहारनपुर द्वारा प्रथम स्थान एवं कान्स0 सुधांशु जनपद हापुड़ द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। 100 मीटर बटर फ्लाई में है0कान्स0 अरूण कुमार जनपद बुलन्दशहर द्वारा प्रथम स्थान एवं कान्स0 गिरिश त्यागी जनपद मेरठ द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। 200 मीटर ब्रस्ट स्ट्रोक में कान्स0 अक्षय कुमार जनपद हापुड़ द्वारा प्रथम स्थान एवं है0कान्स0 कृष्णपाल जनपद मेरठ द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। इसी क्रम में वॉटर पोलो प्रतियोगिता में जनपद मेरठ द्वारा प्रथम स्थान एवं जनपद बुलन्दशहर द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। इसी क्रम में आज दिनांकः 20.06.2019 को क्रॉसकन्ट्री प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमें कुल 48 (पुरूष/महिला) प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें पुरूष वर्ग में जनपद गाजियाबाद द्वारा उच्चकोटि का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान एवं महिला वर्ग में जनपद मेरठ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। सम्पूर्ण क्रॉसकन्ट्री प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में कान्स0 सुशील जनपद मु0नगर द्वारा 42.05 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान (सर्वश्रेष्ठ पुरूष धावक) एवं महिला वर्ग में म0कान्स0 175 मीना चौधरी जनपद मेरठ द्वारा 29.54 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान (सर्वश्रेष्ठ महिला धावक) प्राप्त किया। चल-वेयजन्ती तैराकी जनपद मेरठ, वॉटरपोलो-जनपद मेरठ, क्रॉसकन्ट्री (पुरूष वर्ग)-जनपद गाजियाबाद एवं महिला वर्ग में जनपद मेरठ द्वारा उच्चकोटि का प्रदर्शन करते हुए प्राप्त की गयी। आज दिनांकः 20.06.2019 को प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय श्री संजीव वाजपेयी, पुलिस अधीक्षक, यातायात/लाईन्स, मेरठ महोदय द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायकगण के रूप में श्री कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम के श्री चंचल भटटाचार्य, श्री शमशेर चौहान एवं पुलिस लाइन्स से एसआई एपी श्री ऋषिपाल सिंह, उ0नि0 स0पु0 श्री ज्ञान चन्द, है0कान्स0प्रो0 धर्मेन्द्र मलिक पीटीआई, है0कान्स0प्रो0 जितेन्द्र सिंह एवं प्रतियोगिता का संचालन है0कान्स0 सुभाष पांचाल, अर्न्तराष्ट्रीय वालीबाल कोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त प्रतियोगिता से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाएं होरी लाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक द्वारा कर्म0गण के सहयोग से पूर्ण कराते हुए प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours