(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अकबरपुर ऊद में एक युवक को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने धर दबोचा है पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक युवक कच्ची शराब का कारोबार करता है तो उस पर तुरन्त सज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा मुखबिर लगायि गया। और मुखबिर की सूचना पर बताए हुए ठिकाने पर जब पुलिस ने छापा मारा तो मौके पर युवक 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पाया गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पुलिस कोतवाली ले आई पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शेर सिंह पुत्र सुजाना बताया हैं। वही लक्सर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हमें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि अकबरपुर ऊद में एक युवक कच्ची शराब का कारोबार करता है सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Home
Unlabelled
5 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार: हरिद्वार की गूंज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours