हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद में ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर रात दिन दोड रहे है। दिन रात ओवरलोड वाहनों से घटनाओं में भी इजाफा  हो रहा है 
                        देखें वीडियो
सड़कों पर चल रहे छोटे वाहन स्वामी ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर मौत की आगोश में सोने को मजबूर है। लेकिन प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन लाख दावा करता हो, लेकिन धरातल पर कुछ भी देखने को नहीं मिलता हैं। चप्पे-चप्पे पर बैठे प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीओ के सामने से ही ओवरलोड वाहन धड़के से निकल जाते है। और प्रशासन की घोर लापरवाही छोटे वाहन स्वामियों पर भारी पड़ रही है आपको बता दे कि कल शाम कटारपुर चौक से बहादरपुर जट जाने वाले मार्ग पर पॉपुलर पेड़ो से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पॉपुलर से भरी ट्रैक्टर ट्राली खेत से बाहर निकाल कर रोड पर लाई जा रही थी। ड्राइवर को गंभीर रूप से घायल देख पॉपुलर के पेड़ काट रहे मजदूरों में हड़कंप मच रहा। जिसको आनन फानन में नजदीकि डाक्टर के पास ले जाकर उपचार कराया गया। ट्रैक्टर चालक का नाम सोनू निवासी कासमपुर बुड्ढाहेडी थाना पथरी बताया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours