हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ साथ मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
देखें वीडियो
तो वही कार्यकर्ताओं ने चुनाव के इतिहासिक परिणाम आने पर ग्राम बहादरपुर जट निवासी सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान के निवास स्थान पर एकत्र होकर एक दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटी गई।
देखें वीडियो: क्या कहा धर्मेंद्र चौहान ने
उन्होंने देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता ने जिस विश्वास के साथ अपना बहुमूल्य वोट पार्टी को देकर विकास पुरुष नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री के रुप से चुना है। उस विश्वास को कायम रखते हुए प्रधानमंंत्री नरेंद्रर मोदी जी राष्ट्र को मजबूत और उन्नति की ओर ले जानेेे का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को लेकर जनता ने प्रधानमंत्री के पक्ष में भारी उत्साह देखा गया। जिसके फलस्वरूप प्रदेश की पांचों सीटों सहित देश की तीन सौ से अधिक लोकसभा सीटों पर पार्टी को सफलता प्राप्त हुई। वही सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने जो जनता से विकास के वादे किए थे वह उन वादों पर खरे उतरे हैं जिसके नतीजन जनता ने भारी मतों से विजयी बनाकर दोबारा सांसद के रूप में भेजा है। इस अवसर पर चन्द्र किरण, सोहन वीरपाल, चिनू चौहान, विकास यादव, अजय यादव, जिवेंद्र तोमर, सुभाष चौहान, सुदेश चौहान, मोहम्मद शाहिद, श्रीमती अरुणा यादव, श्रीमती अनुपमा चौहान, कुंवारी मनीषा, श्रीमती कामेश कश्यप, श्रीमती नीलकमल चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours