हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। विगत दिनों से कोतवाली नगर पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिल रही थी कि हरियाणा प्रदेश के दो तस्कर उत्तरकाशी से भारी मात्रा में डोडा पोस्त लाकर देहरादून में रुकने तथा यह कुछ डोडा पोस्त बेचने के बाद बाकी बचा डोडा पोस्त को हरियाणा कुरुछेत्र में मोटे दामो पर बेच रहे हैं, इस सूचना के संबंध में उच्चाधिकारीगनो को अवगत कराया, जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उक्त सूचना को विकसित करते हुए दोनों तस्करों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में कोतवाली नगर पर पुलिस अधीक्षक नगर व co सिटी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा उक्त सूचना के सम्वन्ध में अन्य आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई और पुलिस सूत्रों को भी उक्त की तलाश हेतु लगाया गया तो जानकारी मिली कि ये लोग 10-15 दिन में एक बार आते हैं और भारी मात्रा में डोडा पोस्त बेचने के लिए लेकर जाते हैं, इसी क्रम में सूचना मिली कि यह दोनों व्यक्ति कल उत्तरकाशी से डोडा पोस्त लेकर रात्रि में देहरादून पहुचे है, और आज सुबह से लोकल लोगो को मोटे दामो पर बेच रहे हैं, इस सूचना पर co सिटी महोदय को अवगत कराकर इनकी तलाश प्रारम्भ की गई तो इन दोनों व्यक्तियो को गांधी पार्क में डोडा पोस्त व डोडा पोस्त बेचने से अर्जित 9000 रुपये के साथ गिरफ्तार करने में सफलता की गई। अभियुक्त गणो के विरुद्ध ndps act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, कल संबंधित मान0 न्यायालय प्रस्तुत किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours