हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित वेद मंदिर आश्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की रिकॉर्ड तोड़ जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिस्वरानंद के नेतृत्व में ढोल नक्कारो के साथ जीत की खुशियों का इजहार कर मिठाइयां बांटी। वहीं हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिस्वरानंद
सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने अपना बहुमूल्य वोट देकर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने साबित कर दिया है कि केंद्र की सरकार ने अनेको ऐसे कार्य किए हैं जिनका सीधा सीधा लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर एक बार पुनः नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बन रहे हैं, जिन्होंने देश का मान सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सत कुमार, धर्मेंद्र सिंह चौहान, चंद किरण सिंह, सुशील कुमार, प्रमोद चौहान, बलवंत सिंह, पवार चंद, किरण सिंह, अश्वनी पाल आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours