हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नई दिल्ली में युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच दिल्ली (एनसीआर शाखा) द्वारा साहित्य संगम मुंबई की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार सुश्री मीनू मदान को सम्मानित किया गया। गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 11 में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार राम किशोर उपाध्याय एवं कार्यकारी अध्यक्ष विजय प्रशांत,महामंत्री ओमप्रकाश शुक्ल ने मीनू मदान को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक साधना के लिए पुष्प हार, श्रीफल भेट कर" इंद्रप्रस्थ साहित्य गौरव "सम्मान से सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवयित्री डॉ पुष्पा जोशी ने की,एवं विशिष्ट अतिथि नारायणी साहित्य अकादमी की अध्यक्षा सुश्री डॉ पुष्पा सिंह विसेन रही। इस अवसर पर कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, गोष्ठी में रामकिशोर उपाध्याय विनय, विक्रम सिंह, ओम प्रकाश शुक्ल, इंद्रजीत, सुकुमार ,जगदीश सिंह, डॉ पुष्पा सिंह विसेन, विशाखा शुक्ला एवं डॉ पुष्पा जोशी ने काव्य पाठ किया, गोष्ठी का मनमोहक संचालन प्रसिद्ध कवि मनोज भाउक ने किया। अंत में सुश्री विशाखा शुक्ला ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours