हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादरपुर खादर में आपसी जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षो मे जमकर मारपीट हुई। बहादुरपुर खादर गांव के पूर्व प्रधान व उसके परिवार का अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर परिवार में करीब 1 वर्ष से मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते रात दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और लाठी डंडो से जंपर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही आनन फानन मे लक्सर बाजार चौकी रिचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान लक्सर चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार गंगवार ने कहा कि आपसी झगड़े की जांच की जा रही है जांच में जो भी सही होगा वही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झगडा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जब पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर राजन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बहादरपुर खादर में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया था जिसकी तहरीर अभी नहीं मिली है तहरीर आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours