हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल में आज शाम व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और सम्मानित व्यक्तियों को फूल माला पहनाकर देश मे भाजपा के प्रचंड बहुमत से जीतने पर बधाई दी। इस अवसर पर शाह स्वीट के स्वामी सुरेन्द्र कुमार सपरा ने कहा कि मोदीजी के पिछले पाँच साल के कार्यकाल के आधार पर ही उन्होंने और उनके साथियों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना वोट और सपोर्ट देने का निर्णय किया गया था। मोदीजी ने अपने कार्यकाल मे देशवासियों के हित मे जो भी योजनाए जैसे कि आयुष्मान, शौचालय, जन ओषधी केंद्र, उज्ज्वला गैस योजना,  चलाई वो जाति, धर्म, राज्य में भेदभाव किये बिना चलाई यह उनकी बड़ी सोच को प्रदर्शित करता है। एक अन्य व्यापारी केशव तनेजा ने मोदीजी सरकार से अपेक्षा की के आने वाले 5 सालो में उनकी सरकार देश के विकास में जो भी योजना लाये उसमे व्यापारियों के हित और असुविधाओं की अनदेखी न हो।  कृष्णा नगर के पार्षद पी एस गिल, गौरव बांगा, सुरेश शर्मा, स्वामी रघुबीरानंद, मनीष टुडेजा, महेंद्रा ढींगरा, शिव दयाल, भाजपा से नरेश शर्मा, अन्नू कंकड़ आदि ने भी कृष्णानगर बाजार में आकर व्यापारियों के संग मिठाई बांट कर खुशिया जताई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours