हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के संयोजन मे बिरला चौक पर एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए भाजपा हाईकमान से मांग की हरिद्वार से नव निर्वाचित लोकसभा चुनाव में जीत के आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री, हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी को मोदी मंत्रिमंडल सम्मलित किए जाने की मांग को उठाया वहीं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मांग की कि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड के सर्वंज्ञ विकास के साथ-साथ देश में पुन: उनके अनुभव के आधार पर मोदी मंत्रिमंडल में सम्मलित किया जाए ताकि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास जैसी भावी योजनाओं को जन जन तक पहुँचया जा सके। इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एक सूझबूझ के ज्ञाता के साथ उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री जैसे पदों से सुशोभित किये जा चुके है और माँ गंगा के संरक्षण के लिए नमामि गंगे जैसी योजना को धरातल पर लाने के लिए उनके सार्थक प्रयास रहे है ऐसे में यदि बीजेपी हाईकमान केंद्रीय मंत्री मण्डल के रूप सम्मलित करते है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्ष्य पूर्ति व सबका साथ, सबका विकास व गंगा संरक्षण के करए तीर्वगति से क्रियान्वन होंगे, उन्होंने यह भी कहा डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बीजेपी की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास किये है जिसकी बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी में आम जनता का विश्वास जुड़ा है और एक बार फिर देश मे मोदी सरकार बनने जा रही हैं जिसमें उत्तराखंड का प्रतिनिध डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को दिया जाना चाहिए जो उत्तराखंड की जन भवनाओं के सम्मान जैसा प्रतीत होगा। श्रमिक नेता भूपेंद्र राजपूत, पण्डित मनीष शर्मा, ठाकुर जय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा की हरिद्वार से नव निर्वाचित संसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक किसान मजदूर, व्यापारी व हर वर्ग के लोगो के लिए अपनी विकास वादी सोच के साथ कार्य करते चले आ रहे है। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का एक बड़ा व्यक्तित्व होने के साथ साथ उनका अनुभव 1985 से लगातार सामाजिक क्षेत्र में रचनात्मक कार्यशैली रही है। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हमेशा ही मोदी सरकार की योजनाओं को व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे है और उत्तराखंड में विकास की प्रभाल संभावनाओ व पलायन जैसे मुद्दों पर एक बुद्धिजीवी व सामाजिक व सबको साथ लेकर चलने वाले संसद के रूप में डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के विख्याति जग जाहिर है उन्होनें यह भी कहा कुम्भ मेला 2010 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भव्य आयोजन निर्विघ्नं रूप से सम्पन किया था। हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी मंत्रीमण्डल में सम्मलित किया जाना न्यायसंगत होगा। इस अवसर पर बिरला चौक पर लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के प्रचण्ड बहुमत से उत्साहित व हरिद्वार संसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मंत्रीमण्डल में सम्मलित किये जाने की मांग करते छोटेलाल शर्मा, मोहनलाल, विकास शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, राजेश खुराना, बाण सिंह, बाल किशन कश्यप, वीरेंद्र सिंह, धर्मपाल कश्यप, खुशीराम, राजकुमार अन्थोनी, प्रभात, विजय शर्मा, अशोक कुमार, रणजीत रावत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours