हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। रामनगर चौक के समीप स्थित एक होटल में रिद्म एकेडमी और देहरादून मॉडलिंग क्लब की ओर से किड्स फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें तान्या मलिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर खुशबू कश्यप रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागियों को मेहनत एवं लगन से प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया। विशिष्ठ अतिथि एवं भाजपा नेता गौरव गोयल ने कहा कि खेलकूद, फैशन शो और संगीत आदि की दुनिया में भी बेहरत करियर बनाया जा सकता है। युवाओं को अपने टैलेंट का समझकर उस दिशा में चलने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप एवं समाजसेवी संजय अरोड़ा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विभिन्न क्षेत्रों में कदम बढ़ाकर नाम रोशन करें। इस मौके पर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नवीन जैन एडवोकेट, राजीव गर्ग, संजय कश्यप, मोहित राष्ट्रवादी, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours