हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली शिवडेल स्कूल जगजीतपुर की छात्रा कु0 मीनाक्षी नेगी को कनखल सर्वप्रिय विहार स्थित उनके घर जाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। कु0 मीनाक्षी नेगी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कु0 मीनाक्षी नेगी के पिता श्री सत्य सिंह पेशे से टैक्सी ड्राईवर हैं, जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तथा उनका इलाज जाॅलीग्रांट देहरादून से चल रहा है जिलाधिकारी ने विपरीत परिस्थितियों में अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए कु0 मीनाक्षी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी आगे की पढ़ाई से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया साथ ही उनके पिता के इलाज में सहायता का भी आश्वासन दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours