हरिद्वार की गूंज (24*7)
(ब्यूरो) गागलहेड़ी। सहारनपुर पुलिस लगातार अपराधियों के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है, देर रात गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव फिराहेड़ी में ट्यूबवेल पर सो रहे किसान देवेंद्र त्यागी का अपहरण करने वाले बदमाशो में से एक को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। ढेर हुए बदमाश के तीन साथी भागने में कामयाब हो गए।
मामला किसान का अपहरण कर फिरौती से जुड़ा था। जिसे किसान से फ़ोन कर उसके परिजनों से पैसे मंगवाए जा रहे थे, लेकिन देवेंद्र के परिजनों ने डायल 100 को फ़ोन किया, जिससे सहारनपुर पुलिस में खलबली से मच गई, एसएसपी दिनेश कुमार पी पुलिस टीम के साथ तत्काल रवाना हो गए, परिवार से वार्ता कर देवेंद्र के मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाई गई तो लोकेशन हब फिराहेड़ी के जंगल की आई, एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसओ आदेश त्यागी की टीम ने बदमाशो को घेर लिया, बचने के लिए बदमाशो ने पुलिस पर फायर झोंक दिए, गोली चलने के बाद एसएसआइ प्रमोद चौधरी सिपाही मोहित गोली लगने से गम्भीर घायल हो गए। जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि तीन फरार हो गए, घायल बदमाश को जिलाचिकित्सालय लाया गया, जहाँ उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, बदमाशो के कब्जे से असलाह भी मिला है, एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान अभी तक नही हो पाई है। किसान को सही सलामत उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours