हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नेशनल एसोसिएशन स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजय चोपड़ा ने हरिद्वार से लोकसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी मंत्रिमंडल में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर भारत के रेडी पटरी के 560 संगठनों की ओर से समर्थन करते हुए भाजपा हाईकमान व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्मलित किए जाने की मांग पर अपने समर्थन पत्र के साथ भाजपा हाईकमान से मंत्री बनाए जाने का आग्रह किया देश के सभी स्ट्रीट वेंडर्स की आवाज को हरिद्वार के सांसद रहते हुए लोकसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा देश के सभी रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स की आवाज लोकसभा में उठा कर रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स की वकालत व उनके वैधानिक अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए निष्पक्ष रूप से सदन में व केंद्र सरकार के सन्मुख न्यायसंगत रूप से उठाई थी जिसके परिणाम स्वरूप भारतवर्ष के रेड़ी पटरी वालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुला समर्थन करते हुए उनको बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है 
इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय चोपड़ा ने कहा भाजपा हाईकमान को चाहिए कि डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जैसे जुझारू व कर्मठ भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले सांसद को मंत्रिमंडल में सम्मिलित किए जाने से देशभर के सभी रेड़ी पटरी वालों की जन भावनाओं का सम्मान किया जाना जैसा प्रतीत होगा उन्होंने कहा कि पूर्व में रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा पार्लियामेंट की आश्वासन समिति के अध्यक्ष के रूप में देश के रेड़ी पटरी वालों की समस्या का ध्यान सरकार की ओर आकर्षित किया था जिसके परिणाम स्वरूप केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी जैसी योजनाओं में रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर को भी उचित स्थान स्वतंत्र कारोबार करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को हमेशा डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इच्छाशक्ति के साथ हमेशा आगे बढ़ाया है और अब यदि उन्हें केंद्र सरकार में सम्मिलित किया जाता है तो उनके अनुभव को राष्ट्रभक्ति राष्ट्र विकास में लगाया जा सकता है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया  (नासवी) की ओर से भारतवर्ष के सभी स्ट्रीट वेंडर्स रेडी पटरी  सामूहिक संगठनों की ओर से भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान से हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल को मंत्रिमंडल में सम्मिलित किए जाने की मांग करते देश के 24 राज्यों के रेड़ी पटरी संगठनों के प्रतिनिधि संगठन।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours