हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस द्वारा भिक्षा नहीं शिक्षा देने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है। उसमें उत्तराखंड पुलिस की मुहिम रंग ला रही है,
शुक्रवार को इस मुहिम मे जो बच्चे अनाथ य भीख मांगते हुए दिखाई दिए, उनमें से 70 बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराया गया।
जिनमें एक बच्चा जिसको जन्म से ही दिखाई नही देता है, उसको भी स्कूल में एडमिशन कराया गया। अशोक कुमार डी०जी० के आदेश अनुसार भिक्षा नहीं शिक्षा का अभियान देहरादून में लगातार चलाया जा रहा है तथा अभियान में  एनजीओ को साथ लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है,
                        देखें वीडियो
आपको बता दें इस अभियान की वीडियो मॉल, एफएम, मंदिर व मस्जिद में लोड स्पीकर से भी प्रचार किया जा रहा है साथ ही आईएसबीटी में जागरूकता रैली भी निकाली गई, और अब तक 70 बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराया जा चुका है। जिसमें 1 बच्चे का ऐडमिशन गवर्नमेंट स्कूल एनआईबीएच देहरादून में कराया गया, नोडल अधिकारी शेखर सुयाल इस अभियान को बहुत अच्छे चला रहे है, आपको बता दे, कि उत्तराखंड पुलिस विभाग का यह कदम बहुत ही सहानीय है। भिक्षा नहीं शिक्षा अभियान चलाकर बच्चों के अंधकार जीवन में उजाले की किरण आई है। डी०जी० अशोक कुमार का यह अभियान देश का भविष्य बनेगा, यह बच्चे आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, विज्ञानिक, अध्यापक व पुलिस बल आदि बनकर कर देश की सेवा करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours