हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देहरादून सहसपुर में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में इंग्लिश की बोलचाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका बढ़ाओ, बालिका पढ़ाओ की पराकाष्ठा को श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज में साकारकिया जा रहा है
देखें वीडियो
साकार ,,,,,बालिकाओं ने प्रतियोगिता में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा,,,,,प्रधानमंत्री जी के सपनों का भारत बनाने की कोशिश,,,,,,,श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में प्रधानाचार्य श्री रविंद्र सैनी जी की प्रयासों से विद्यालय में अंग्रेजी बोलचाल के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में 6 ग्रुप बनाकर प्रतिस्पर्धा कराई गई ग्रुप के नाम क्रमश है डॉक्टर मरीज,,,, टूरिस्ट गाइड,,,,,सहेलियों की बोलचाल,,,,, अध्यापक और छात्र के बीच बोलचाल,,,,,, छात्राओं की गपशप,,,,,,यात्रियों के बीच वार्तालाप,,,,विषयों पर प्रतियोगिता कराई गई इसमें क्रमशः तीन ग्रुप प्रथम आए तथा दो ग्रुप द्वितीय और एक ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विजेता सभी 12 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर 6 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया तथा सामाजिक कार्यकर्ता नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप तथा पत्रकार सुरेंद्र नाथ भट्ट मनजीत सिंह तथा अनुनाद पब्लिक स्कूल चांदपुर की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता रावत रिटायर्ड टीचर श्री महावीर सिंह तथा मोहम्मद यामीन सत्यपाल सिंह तथा अन्य टीचरों को पेन भेट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री पंकज शर्मा जी का भी सम्मान किया गया खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया इस अवसर पर बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा की नवाचार की भावना से अभिप्रेत इस तरह के कार्यक्रम फूंक करने का पहला प्रयास श्री रविंद्र सैनी जी के द्वारा अपने विद्यालय में किया गया है जो कि पूर्ण रूप से सफल रहा है मैं उनकी प्रशंसा करता हूं और आशा करता हूं कि अन्य स्कूल भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य स्वतंत्र हैं और खेल खेल में शिक्षा के तहत यह कार्यक्रम कराए जा सकते हैं उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन करने श्री रविंद्र नाथ सैनी जी की प्रशंसा की श्रीमती सुनीता रावत ने कहा की इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों में बौद्धिक तथा नैतिक विचारों को उपजाने का कार्य करता है इस तरह का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि मुझे यहां जज बना कर कॉलेज द्वारा मेरा मान बढ़ाया गया है और बच्चों के द्वारा जिस तरह इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया वह सराहनीय था बच्चों में झिझक नहीं थी और बच्चे फराटे दार अंग्रेजी में बात कर रहे थे यह बहुत अच्छी बात है कि एक सरकारी चैरिटेबल विद्यालय में इस तरह का विकास बच्चों की शिक्षा में किया जा रहा है यह अनुकरणीय है सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह कश्यप ने कहा की बच्चों को प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए और जीतने के लिए प्रतिभाग करना चाहिए हार के डर से प्रतिभाग करने से नहीं रुकना चाहिए क्योंकि बार-बार हार कर भी एक बार जीत हासिल हो सकती है ऐसे कई उदाहरण उनके द्वारा बच्चों को दिए गए उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे कार्यों से बच्चों में बहुत सारी चीजों का विकास होता है इसलिए प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए सुरेंद्र नाथ भट्ट ने कहा श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज के बच्चे काफी स्मार्ट हैं और उनका अनुशासन देखने लायक है बच्चों के द्वारा जो प्रतियोगिता के दौरान अभिनय किया गया वह अभिनय ना लग कर बिल्कुल नाटकीय नहीं था बच्चों ने अपने कैरेक्टर में घुसकर प्रतिभाग किया श्री रविंद्र सैनी जी के द्वारा प्रतिभाग करने वाली समस्त छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि तथा सुरेंद्र नाथ भट्ट द्वारा भी नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया और किसी भी बालक के द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग ना करने पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया कि आज बेटियां बहुत तेजी से शिक्षा के क्षेत्र में और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं लेकिन बच्चे खासतौर पर लड़के अपने माता पिता के उद्देश्य पर खरे नहीं उतर रहे हैं और इस प्रतियोगिता में लड़कों द्वारा प्रतिभाग ना किया जाना यही दर्शाता है कार्यक्रम में मुख्य तौर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चे उमें ताहिरा व अनीशा द्वारा डॉक्टर मरीज,,,,,, हाजरा तथा अंजली द्वारा टूरिस्ट एवं गाइड,,,,,,, सहेलियों की भूमिका में खुशबू तथा किरण ,,,,,,,,अध्यापक और छात्र की भूमिका में मुस्कान मिर्जा तथा महक परवीन,,,,,, छात्राओं की गपशप में मुस्कान मेहता तथा प्रतिभा ईस्टवाल ,,,,यात्रियों की भूमिका में जेबा अंजलि,,,,,,, के द्वारा जोरदार अभिनय और फराटे दार अंग्रेजी बोल कर सबको चकित कर दिया कि सरकारी स्कूल में भी इतना टैलेंट इंग्लिश भाषा का देखा जा सकता है श्री रविंद्र सैनी जी के प्रयासों की सभी ने सराहना की श्री रविंद्र सैनी जी ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंग्रेजी भाषा को बोलचाल की भाषा बनाकर बच्चों में बहुत तेजी से बढ़ रहे अंग्रेजी के प्रचार-प्रसार को समझने तथा यह पूरे विश्व में समझे जाने वाली भाषा के तौर पर बोले जाने के कारण इस को बोलने तथा समझने के उद्देश्य से बच्चों में इसका व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम बनाया गया जो कि सफल रहा इस बात की उन्हें खुशी है इस अवसर पर राजेश कुमार धारा सिंह नितिन डबराल सहित समस्त स्कूल प्रबंधन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours