हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महाराष्ट्र नक्सली हमले में शहीद हुए 16 जवानों की याद में बिरला घाट पर माँ गंगा के समीप उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में माँ गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। हमले में शहीद 16 जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माँ गंगा में दीपदान के साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गढ़चिरौली नक्सली हमले की ऊंचे स्तर पर जांच करा कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा अभी पुलवामा हमला देश की जनता नहीं भूल पाई है और अब महाराष्ट्र जनपद गढ़चिरौली में नक्सली हमले में 16 जवान शहीद हो गए, जोकि बहुत ही गंभीर विषय है उन्होंने कहा नक्सली हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में चुनावी माहौल होने के बावजूद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं हमारी माँ गंगा से यही कामना है शहीद हुए जवानों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और उनके परिजनों को नौकरी के साथ उचित मुआवजा मिले। वहीं लघु व्यापारी नेता भूपेंद्र राजपूत, पंडित मनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि नक्सली हमले में शहीद जवानों को एक षड्यंत्र के तहत फसाया गया। जिसकी राज्य की महाराष्ट्र सरकार को ऊंचे स्तर पर जांच कराए। और सुरक्षा में लगे अधिकारियों की वजह से इतनी बड़ी चूक का सच उजागर हो। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ इत्यादि राज्यों में नक्सली घटनाएं बढ़ती जा रही है जोकि भविष्य के लिए चिंताजनक बात है केंद्र सरकार को इस और ध्यान देकर होगा। और नक्सली खात्मे के लिए युद्ध स्तर पर सर्च अभियान चलाकर आंतकवाद खात्मे की भाती नक्सलियों को हम लोग को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। इस अवसर देवेश गुप्ता, ओम प्रकाश, खुशीराम, रोहित शेट्टी, राजेश कुमार खुराना, अजय कश्यप, विक्की गुप्ता, जय सिंह बिष्ट, छोटेलाल, बाल किशन सैनी, प्रमोद कुमार, अशोक शर्मा, रणजीत रावत, हंसराज अरोड़ा, राजकुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours