हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर इब्राहिमपुर में गन्ना क्रय  केंद्र से खिंजरपुर तक लगभग दो किलोमीटर सीसी रोड का उदघाटन विधायक सुरेश राठौर द्वारा किया गया। विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार जनहित कार्यों के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है। जिसमें किसानों के लिए न्यूनतम ब्याज पर कर्ज़ अदायगी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सड़क आदि रोजगार के क्षेत्र में फोर्स व सकारात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाएं, जिससे ग्रामवासियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। वही ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गांव में विकास की जो योजनाएं चलाई हैं उन योजनाओं का लाभ सीधा ग्रामीण उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो विकसित देश के सपने जनता के लिए संजोए है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भी कदम से कदम मिलाकर उन सपनों को साकार करने के लिए अपना सहयोग करें। इस अवसर पर डॉ.राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश, नरेश, ऋषिपाल, सुरेश, ब्रज भूषण, आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours