हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर भाजपा युवा मोर्चा ने आज सुल्तानपुर में सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हमारी बाइक रैली सुल्तानपुर से होकर टीकम पुर खड़ंजा कुतुबपुर कहेडा होते हुए लक्सर पहुंची। इस रैली का समापन गर्ग धर्म कांटा लक्सर पर किया गया। कार्यकर्ता ने बताया कि आज मोदी जी की देश में लहर है जो उन्होंने विकास कार्य किए हैं उससे जनता बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि अगर देश का सही मार्गदर्शन कर सकते हैं तो वह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। इसीलिए आज हम उनके विकास कार्यों को लेकर रैली निकालकर जनता को जागरूक किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। अभिनंदन भी वापस आ गए हैं। इससे वह बहुत खुश हैं और उन्होंने मोदी जी को कोटि-कोटि धन्यवाद किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours