हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ER11 बुक बैंक हरिद्वार में मजबूती के साथ सड़क सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा को बढ़ाने के लिए पुरानी किताब से मदद के द्वारा उत्तराखंड राज्य का लिटरेसी रेट 100% बनाने के लिए कुछ उत्साही युवा कार्य कर रहे हैं। ER11 बुक बैंक का कार्य हरिद्वार के अंदर लोगों के लिए आश्चर्य और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अपने घर से स्कूली बच्चे काफी मात्रा में पुरानी किताबे देकर हेलमेट गिफ्ट मे ले रहे l लोगों को यह कार्य काफी पसंद आ रहा है। हर कोई इस कार्य की सराहना भी कर रहा है। जैसे ही लोगों को पता चला कि पुरानी किताब से हेलमेट मिल रहा है। तो किताब देने वालो की लंबी लंबी लाईन लग गई। कार्य के संयोजक राघवेंद्र कुमार द्वारा भारत के हर कोने तक शिक्षा का प्रकाश जलाकर लोगों को 5 सालो में 12000 हेलमेट दे चुके हैं। इस कार्य की शुरुआत राघवेंद्र कुमार ने अपने दोस्त की मृत्यु के पश्चात की थी। उनके दोस्त की मृत्यु बिना हेलमेट लगाने के कारण हुई थी। आज पूरा देश राघवेंद्र कुमार के कार्य की सहाना करते हुए उन्हें हेलमेट मैन के नाम से पुकारते हैं। जनपद में इस कार्य को बढ़ावा देने के लिए राघवेंद्र कुमार के दोस्त एडवोकेट मोहम्मद सुल्तान यह कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में बुक बैंक को 3000 पुरानी किताब मिली। जो अलग-अलग स्कूल के बच्चों द्वारा दी गई है l HEC कॉलेज की छात्राओं ने भी सड़क सुरक्षा से जागरूक किया और उन्होंने पुरानी किताबें भेट की, तथा हेलमेट भी लिए है। कार्यक्रम में ER11 बुक बैंक ने बच्चों को 200 हेलमेट गिफ्ट किया तथा बुक बैंक की टीम ने छोटे बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन ना चलाने के लिए जागरूक भी किया, तथा स्वच्छ पर्यावरण के लिये जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर ER11 बुक के संस्थापक राघवेंद्र कुमार, एडवोकेट मोहम्मद सुल्तान, वसीम राव, फिरोज खान, सैयद एहतेशाम, राहुल सैनी, सचिन राठौर, बबलू खान, राव अहमद, सोनू जोजो, आफताब, मामू सलमान खान, शैलेंद्र सिंह, निशु कुमार, विनोद सिंह, अब्बास भाई, कृष्णा, प्रभात सक्सेना, अनिल कुमार, युसूफ खान, सचिन बंसल आदि ने सहयोग किया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours