हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में जनपद हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी के दिशा निर्देशानुसार बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृति की रोकथाम हेतु "सुरक्षित बचपन खुशहाल बचपन" नाम से चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत रखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा जनपद में विभिन्न झुग्गी झोपड़ियों में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें झुग्गी झोपड़ियों में निवासरत लोगों को बच्चों से भिक्षा न मंगवाने के साथ साथ उन्हें स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर न जा सके। यह अभियान जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगा। आपको बता दे कि देश में पूजनीय स्थलों पर बड़ी संख्या में बच्चों को भिक्षा मंगते हुए देखा जा सकता है। जिससे बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं तथा उनका जीवन अंधकार की ओर चला जाता है। एसएसपी महोदय के निर्देशन मे न एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले लोगों को बच्चों से भिक्षा न मंगवाने के लिए जागरूक किया गया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours