हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। आर सेठी में चल रहे 10 दिवसीय कैंप का समापन किया गया। आर.सेठी. के बैनर तले बेरोजगार युवको को रोजगार चलाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। जिससे नव युवक अपने-अपने पेरो पर खड़े होकर अपना जीवन यापन अच्छी तरह से कर सके। और 2 से 4 जरूरतमंद लोगो को रोजगार दे सके। आर. सेठी. के बैनर तले चल रहे कैंप का समापन आर सेठी के निर्देशक प्रदीप कुमार गुप्ता जी के द्वारा किया गया। और उन्होंने ट्रेनिंग ले रहे नव युवको को अपने अपने काम के लिए प्रोत्साहित किया और ये बताया की सभी नवयुवक सही तरह से अपने अपने काम को अंजाम देंगे। और समय - समय पर बैंक से लिए गए लोन को चुकाते रहेंगे। इसी के साथ ट्रेनिंग टीचर गीता कपूर एवं मर्यादा मैडम ने भी सभी नवयुवको को अपने - अपने काम के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाये दी। इस मौके पर पी. एन. बी. बैंक के मार्केटिंग ऑफिसर रिक्की जी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी सभी साथी को अपने बिज़नस को बड़ाने के कुछ टिप्स दिए। इसी के साथ साकिब जी और राजेश जी भी मौजूद रहे जिन्होंने ट्रेनिंग दौरान नव युवको के सामने आ रही कठिनाइयों के समाधान में महतवपूर्ण योगदान दिया। जिन साथी को सर्टिफिकेट देकर नवाज गया उनमे संजय भारती, राकेश कुमार, इसरार, श्याम सिंह, सतेंद्र कुमार, मनोज कुमार, ललित कान्त, तनवीर साबिर, प्रिंसी देवी, रब्बान अली, प्रवीण कुमार, अंकित कुमार, नीरज कुमार, बसंत चौधरी, सुमित कुमार, रोहित शिवा, सुमित कुमार, पंकज सिंह, धर्म सिंह, ओम पाल, विकास, अरुण कुमार, सुशिल कुमार आदि थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours