हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। चौकी भीक्मपुर कोतवाली लक्सर पुलिस ने गश्त के दौरान रंजीतपुर निवासी राकेश को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा पुलिस अभियुक्त को पकड़कर थाने ले आई आपको बता दें कि इस कच्ची शराब से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पहले भी सैकड़ों जाने जा चुकी हैं जिसके चलते अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गश्त के दौरान इस युवक को पकड़ा। एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि राकेश निवासी रंजीतपुर भीकमपुर को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours