हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में लुटेरों के हौसले बुलंद है हो भी क्यों ना लक्सर में आए दिन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठते रहते हैं लोगों ने तो कहना शुरू कर दिया है कि पुलिस सुस्त लुटेरे चुस्त लोगों का भरोसा लक्सर पुलिस से उठता जा रहा है। लक्सर में पुलिस कार्रवाई पर हर रोज सवालिया निशान लग रहे हैं। लगभग 1 माह पूर्व भी कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव में चोरों ने पंचायत भवन मे लाखो की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा लक्सर पुलिस अभी कर भी नहीं पाई थी। एक बार फिर लुटेरों ने लक्सर में बंधन बैंक के एक कर्मचारी के साथ जो कि दूरदराज के गांवों में महिलाओं के समूह को कर्ज पर पैसे का वितरण करते हैं और हर हफ्ते उस पैसे की रिकवरी करने के लिए जाते हैं। इसी बंधन बैंक का कर्मचारी 11:00 बजे मख्याली कला गांव से पैसे लेकर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव से बाहर निकला लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और कुछ ही दूर पर लुटेरों ने उससे 90 हजार की नकदी छीन ली लूट होने के बाद पीड़ित कर्मचारी ने पूरे मामले की सूचना लक्सर कोतवाली पुलिस को दी , पुलिस आनन-फानन मे मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। बंधन बैंक प्रशासन की ओर से लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। इस बारे में बंधन बैंक कर्मचारी से बात की गई तो उसने बताया कि वह मख्याली कला गांव के साथ-साथ और भी कई गांव से पैसे इकठ्ठा कर वापस लौट रहा था। उसके पास ₹105000 थे पीछे से कुछ मोटरसाइकिल सवारों ने आकर उसे रोक लिया और उससे नकदी छीन कर फरार हो गए मामले की जानकारी लक्सर पुलिस को दी गई है। लक्सर कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि कर्मचारी की ओर से 90 हजार की लूट की तहरीर दी गई है। इस कर्मचारी द्वारा पहले एक लाख पांच हजार रुपये बताए गए फिर ₹100000 बताए गए और फिर 90 हजार तहरीर दी गई है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि कर्मचारी संदेह के घेरे में है उसकी भी हर पहलू से जांच की जा रही है जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours