हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सबको मिले भोजन का संकल्प लेकर मधुर बंशी जन कल्याण ट्रस्ट एवं मां मनसा जनसेवा गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संचालित दैनिक भोजन सेवा में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सांय 3:00 बजे तक भोजन कराया जाता है। गोविंद मिश्रा ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि हर की पौड़ी जैसे कई क्षेत्रों में भोजन का दुरुपयोग देखा जाता है। कही भोजन को कूड़े में डाल दिया जाता है तो कही वापस होटल वालो को पुनः बेच दिया जाता है। उसके बावजूद काफी जगह के ऐसे भी आर्थिक पीड़ित हैं जिनके लिये दिन भर में भोजन की तलाश करना बड़ी बात होती है। जबकि अस्पताल में विभिन्न परेशानियों के साथ आते हैं। उनके लिये उचित मूल्य पर उचित गुणवत्ता का भोजन मिलना किसी चुनौती से कम नही। उसी को देखते हुवे राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के बाहर भोजन को मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराना न्यायसंगत लगा। आर्थिक रूप से कमजोर या गरीबो को मुफ्त में भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। पॉलीटेक्निक कर चुके गोविंद मिश्रा मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके इस जनहित कार्य मे हरिद्वार के समर्थ लोग धन की कमी आने नही देगे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours