हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। औद्योगिक विकास मंत्री  सतीश महाना एवं मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में आगामी 8 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा कानपुर में इन्वेस्टर्स समिट की आयोजित होने वाली बैठक की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आई0आई0टी0 के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने मण्डलायुक्त सुभाष चन्द शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो उद्यमी इन्वेस्टर्स समिट में आये है उनको समुचित सुविधाये उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था समय से की जाये। उन्होने नगर आयुक्त को साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये तथा निर्देशित किया कि साफ-सफाई व्यवस्था कुम्भ मेला जैसी होनी चाहिए। उन्होने बरसात से बचाव हेतु वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था कराये जाने तथा बिजली का ब्रेकअप नहीं होने पाये इसके लिए व्यवस्था कराये जाने के साथ जनरेटरों की समुचित व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होने नगर निगम एवं कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जाजमऊ से आई0आई0टी0 तक एवं अन्य प्रमुख चैराहों एवं स्थलों पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रहे तथा आवश्यक रास्तों में लाईटिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाये भी कराये जाये। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि समिट में आने वाले उद्यमियों की सूची तैयार कर उपलब्ध रखे एवं उद्यमियों को अन्य आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कराये। उन्होने पेय जल की सभी स्थानों पर समुचित व्यवस्था कराये जाने तथा कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल टायलेट एवं रूट के अनुसार साइनेज की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने निर्देशित किया कि इन्वेस्टर्स समिट में समस्त आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण कर ली जाये जिससे कि उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़। उन्होने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि इन्वेस्टर्स समिट में केवल उद्योग विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गयी होर्डिग ही प्रचार कार्य हेतु लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने इस समिट के आयोजन के लिए मन्च में आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराये जाने तथा कार्यक्रम के अवलोकन हेतु साइड में दो-तीन बड़ी साईड स्क्रीन लगाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने उद्योग से सम्बन्धित गुणव युक्त प्रर्दशनी भी आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक के पश्चात उन्होने आई0आई0टी0 में प्रधानमंत्री जी के आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं प्रबन्ध निदेशक सीडा श्री राजेश कुमार सिंह, मण्डलायुक्त  सुभाष चन्द शर्मा, विधायक श्रीमती निलिमा कटियार,  संतोष यादव, सचिव उद्योग विभाग, जिलाधिकारी  विजय विश्वास पन्त, एडीजी  प्रेम प्रकाश, आईजी आलोक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अनन्त देव, उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण श्रीमती किंजल सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours