हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में मिस्सरपुर से सुल्तानपुर तक बाइक रैली निकाली। यह बाइक रैली मिस्सरपुर, पंजनहेडी, अजीतपुर, कटारपुर, जियापोता, धनपुरा, रानीमाजरा, शाहपुर, सुल्तानपुर से होते हुए फूलगढ़, शिवगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कला, गुर्जर बस्ती, पदार्था से होती हुई मिस्सरपुर वापस आई जहाँ पर इस रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार जन जन की सरकार है और उसके द्वारा लोक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं और अभिनंदन का वापिस आना हमारी बहुत बड़ी कूटनीतिक सफलता है। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि युवा देश की शान है और युवाओं के बल पर ही हमारा देश आगे बढ़ रहा है। मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, नकली सैनी, बिजेंद्र चौहान, मो गनी, श्रवण चौहान, चौधरी सतयकुमार, मिथिलेश शर्मा, रीमा गुप्ता, सरवन चौहान, प्रभात कुमार, राजीव गिरी, नकली राम सैनी, विवेक चौहानज़ चीनू चौधरी, रेनू चौधरी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours