हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु ईवीएम का बूथवार रैंडमाइजेशन किया गया। इस रैंडमाइजेशन से यह पता चल जाएगा कि कौन सी ईवीएम किस बूथ के लिए निर्धारित की गयी है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए डोईवाला, धर्मपुर, ऋषिकेश सहित 14 विधानसभा में 2253 बूथ के लिये रैंडमाइजेशन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए तैनात सामान्य प्रेक्षक/ऑब्जर्वर श्री मनोज कुमार जैन तथा व्यय प्रेक्षक श्री चन्द्र प्रकाश मीणा एवं डाॅ० पेरियासामी एम० तथा जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार श्री दीपक रावत भी उपस्थित थे। रैंडमाइजेशन में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था। रैंडमाइजेशन में मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी हरिद्वार श्री विनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी०के० मिश्र, वीसी एचआरडीए श्री आलोक पाण्डेय, सचिव एचआरडीए श्री कृष्ण कुमार मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूडकी नितिका खंडेलवाल, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री जगदीश लाल, एसडीएम श्रीमती कुश्म चैहान, एसडीएम नुपुर, एसडीएम श्री सोहन सिंह तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में सीपीआईएम से बिजय पाल सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार मौ० आदिल, बसपा से धर्मसिंह, निर्दलीय प्रत्याशी शिशुपाल सिंह, कांग्रेस से वरूण बालियान एवं भाजपा से विमल कुमार ने प्रतिभाग किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours