हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। भूपतवाला की  दीपिका इंडियन गैस एजेंसी के द्वारा बीती दोपहर उज्ज्वला दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत योग्य पत्रों को गैस कनेक्शन बांटे गए। भूपतवाला के निष्काम सेवा ट्रस्ट में आयोजित उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण समारोह में काबीना मंत्री मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए केंद्र की उज्ज्वला योजना के साथ ही सौभाग्य योजना, आयुष्मान योजना और अन्य सभी योजनाओं की जानकारी दी और उन्होंने बताया के भाजपा ने हर घर जाकर पग पग पर विकास किया है जिसके लिए हमें मोदी जी का धन्यवाद उन्हें पुनः 2019 में प्रधानमंत्री बनाकर करना चाहिए, उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए इस कार्य को नेक बताते हुए स्थानीय पार्षद ओर दीपिका इण्डेन गैस एजेंसी के सभी कार्यकर्ताओं को भी इस योजना का लाभ जन जन तक पहुचाने के लिए धन्यवाद कहा। जिला आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा, निरीक्षक ममता गावरी, सिद्धि विनायक गैस, भगत गैस, हरिद्वार गैस, सूर्या गैस, पुष्पक, रुद्रा आदि गैस एजेंसियों के प्रबंधक ने मंच की शोभा बढ़ाते हुए अपने अपने विचार रखे, दीपिका इण्डेन गैस के प्रबंधक विपिन कुमार शर्मा ने संचालन करते हुए लाभार्थियों को सुरक्षित तरीके से गैस चूल्हे का उपयोग करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में हिमांशु सरीन, दीपक कुमार, बृजेश सिंह, जयपाल सिंह, राजेश, ने कार्यक्रम में उपस्थिति दी।  कार्यक्रम में दीपिका इण्डेन गैस  के लगभग 150 लाभार्थियों ने योजना का लाभ लिया जिनमे से नीलम वर्मा, साधना, मंजू, माया, ककल्यानी, मुन्नी, रत्नों, विमला, धनिया, आरती, रीना, कंचन, रेखा,मौसमी, फिरोज, दिलनशा, शबनाब, शिल्पी आदि रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours