हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आज लखनऊ में हुई, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक लखनऊ के पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रसपा लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोदी व प्रमुख महासचिव मा० वीरपाल सिंह यादव समीक्षा बैठक में मौजूद रहे, प्रदेश अध्यक्ष "सुंदरलाल लोधी" ने युवजन सभा के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षो को संबोधित करते हुऐ कहा कि देश का भाविष्य आप सब युवाओं के हाथ में है, नीति बना कर काम करे, शांति व धीरे-धीरे काम करे, साथ ही जोश और होश खोने ना पायेगा इसे सही दिशा प्रदान करेंगे तो आप जरूर सफल होंगे, वही प्रमुख प्रदेश महासचिव मा. "वीरपाल सिंह यादव" ने कहा कि मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी जो बनाई है वह जनता की, किसानो की, बेरोजगार नौजवानों की, शोषितों-वंचितों की पार्टी है, भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा का नाम लिये बिना कहा कि एक पार्टी सांप्रदायिकता का खेल खेलती है, दुसरी कंफ्यूज़न में रहती है, तीसरी पार्टी पैसा देखती है और कुछ नहीं देखती, चौथी पार्टी उसने आपने आप को समर्पण कर दिया है, जो अपने पिता का ना हुआ तो किसका होगा, आज जनता को विकल्प की जरूरत है और उसे विकल्प के तौर पर प्रसपा लोहिया मिल गई है, युवजन सभा की समीक्षा बैठक में युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने पदाधिकारीयों व जिलाअध्यक्ष को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि आने वाला समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का है, अवसरवादी गठबंधनो को देश ने नकार दिया है, अब हमारे सहयोगी के बिना केन्द्र में सरकार नहीं बन सकती, हम "एक बूथ बीस यूथ" का फार्मूला लेकर लोकसभा चुनाव में रणनीति तय करेंगे, और साथ ही अपने-अपने जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारी को और मजबूत करने की जी-तोड़ कोशिश करेंगे! युवजन सभा की समीक्षा बैठक में ५० जिला अध्यक्ष व ८० पदाधिकारीयों की उपस्थिति को देखते हुए विजय यादव ने कहा आप लोग एक जुट होकर लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करे, इस बैठक में बुद्ध प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेद्रं मौर्य, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, युवजन सभा महासचिव दिनेश यादव, युवजन सभा के नगर अध्यक्ष प्रयांक यादव, युवजन सभा महासचिव सेनापति कुंतल, युवजन सभा रवि सिंह, जिला सचिव अजीत सिंह, प्रदेश सचिव अनार सिंह, प्रदेश सदस्य फिरोजाबाद डॉक्टर किशोर सिंह सनी, प्रदेश महासचिव सहारनपुर सिद्धार्थ, सहारनपुर प्रदेश महासचिव जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours