हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही भाजपा संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए आयोजकों ने रैली में शामिल बाईक वालों को कई प्रकार की सुविधा दी है बाईक रैली में शामिल लोगों का कहना है की आयोजकों द्वारा उन्हें तेल से लेकर हेलमेट तक दिए जा रहे है जबकि विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह इस बात को नकारते नजर आ रहें विधायक का कहना है की सभी कार्यकर्ता खुद ही अपना-अपना सामान लेकर आये है हालाकिं रैली संयोजक का कहना है की उन्होंने हर बाईक में तेल डलवाने के साथ ही उनको हेलमेट तक दिए है इससे साफ़ जाहिर होता है की भाजपा नेता भीड़ जुटाने के लिए कार्यर्कताओं को तेल और हेलमेट से लेकर हर सुविदा दे रहे है बाईक रैली को लेकर अधिकारियों ने जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
                 देखें वीडियो क्या कहा
प्रचित कुमार ( रैली मे आया लडका )
हम यहां रैली में आए हैं हमें रैली वालों अपनी तरफ से पेट्रोल हेलमेट की सुविधा दी है हमें 3 लीटर पेट्रोल दिया गया है।
                 देखें वीडियो क्या कहा
सुभलेश शर्मा (भाजपा  कार्यकर्ता)
हमारे प्रधानमंत्री जी ने बहुत अच्छा सोचा है यह इस रैली में झंडे है हेलमेट है हर आदमी को तेल मिल रहा है 2-3 लीटर मिल रहा है इस तेल की हमारे प्रधानमंत्री जी की योजना है।
                 देखें वीडियो क्या कहा
शिवराज सिंह रोड (जिलाउपाध्यक्ष भाजपा)
यह रैली पूरे प्रदेश में बाइक रैली निकाली जा रही है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से और पहले हमने लोकसभा में भी निकाली थी और विधानसभा की निकाली जा रही है विधानसभा की रैली आज से शुरू होकर जा रही है हमारी तरफ से पेट्रोल दिया जा रहा है हेलमेट है पटके है झंडे है और पेट्रोल दे रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours