हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी द्वारा कनखल थाने का निरिक्षण किया गया। उन्होंने थाने में मौजूद सभी हथियारो का गहनता के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने थाने मेें मुकदमो से सबंधित दस्तावेजों की जांच कर पेंडिंग मुकदमे का जल्द से जल्द खुलासा करने के आदेश के साथ साथ थाने में जो खामियां हैं उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सी०ओ० सिटी अभय सिंह, सी०ओ० कनखल विजेंद्र ड़ोभाल, एस०ओ० कनखल हरिओम चौहान मोजूद रहे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव का बिजुल बज चुका है। पुलिस प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में कोई भी चूक नहीं करना चाहता है। सुरक्षा की दृष्टि के कारण जनपद के सभी थानों के हथियारो का आलाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours