हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबन्द। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने छात्रों को हर समय आईडी कार्ड साथ रखने की नसीहत करने के बाद अब एक ओर हिदायत दी है अपने कमरों में बिना प्रवेश वाले छात्र को रखने और उनकी दावत किए जाने पर पाबंदी लगा दी है
देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद मदरसों में पढऩे वाले छात्रों पर संचालक लगातार सख्ती कर रहे हैं जिसके तहत विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने बीते दिन आदेश जारी कर छात्रों को नसीहत की थी कि वह हर समय आईडी कार्ड अपने साथ रखें इतना ही नहीं छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए प्रबंधतंत्र ने संस्था के दरवाजे समय पर बंद किए जाने तथा उसके बाद आईडी कार्ड दिखाकर ही छात्रों को भीतर प्रवेश किए जाने का आदेश दिया था इसके बाद प्रबंधतंत्र ने छात्रों के लिए नया आदेश जारी किया है
                           यह है नोटिस
छात्रावास प्रभारी की ओर से दारुल उलूम परिसर में चस्पा किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी छात्रों को हिदायत दी जाती है कि वह अपनी अपनी सीट पर ही कायम रहें किसी गैर दाखिल (बिना प्रवेश वाले छात्र) को अपने साथ कयाम (रखने) और ताआम (दावत) की इजाजत न दें साथ ही कहा गया है कि सभी छात्र इस पर अमल करें ऐसा न करने वाले छात्रों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, मुफ्ती हय्यान कासमी ने कहा की  दारुल उलूम देवबंद ने अपने छात्रों को यह हिदायत जारी की कि कोई भी दारुल उलूम का छात्र अपने साथ किसी बाहर के लड़के को अपने कमरे में न सुलाये और ना उसको अपने साथ खाना खिलाए दारुल उलूम ने अपने छात्रों से कहा है कि जितने दारुल उलूम के छात्र हैं हमारे वो सब अपने कमरे में रहेंगे और बाहर से किसी को नहीं बुलाएंगे ना किसी को ठहरायेगे ना खाना खिलाएंगे यह दारुल उलूम की सुरक्षा को लेकर ऐसा फैसला लिया गया है और यह पहले भी लिया जा चुका है पहले से भी इसी तरह दारुल उलूम ने पहले भी छात्रो से यह कहा था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours