हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। शहर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेशबंदी के चलते दूसरे युवक के ऊपर अपने बच्चे के अपहरण का मामला चकेरी थाने में देर रात दर्ज करवाया। जिसके बाद शनिवार की सुबह जब बच्चा क्षेत्र में खेलता हुआ दिखाई दिया  तो क्षेत्रीय लोग उसे जाजमऊ चौकी लेकर पहुंच गए जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। आप को बता दे की कैलाश नगर निवासी अनीस नाम के युवक ने अपने दस वर्षीय बेटे अली मंसूरी के अपराह्न का मामला चकेरी थाने में देर रात दर्ज करवाया था  और अपरहरण करने के मामले में  क्षेत्र के ही रहने वाले आशीष गुप्ता और प्रमोद तिवारी सहित आधा दर्जन लोगो को नामजद किया था जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवको के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कई जगह दबिश  भी दी लेकिन कोई नहीं मिला और सुबह जब वही बच्चा क्षेत्र में खेलते हुए दिखाई दिया तो क्षेत्रीय लोगो ने उस बच्चे को लेकर जाजमऊ चौकी पहुंचे जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। चकेरी पुलिस ने बताया की अनीस नाम के युवक का क्षेत्र के ही रहने वाले प्रमोद तिवारी से कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था जिसके बाद अनीस ने अपने बच्चे के झूठी अपहरण का मामला देर रात चकेरी थाने में दर्ज करावाया  था पुलिस आरोपियों की तलाश  ही कर रही थी की तभी बच्चे को लेकर क्षेत्र के ही लोग चौकी पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने जब दोनों पक्षों से बात की तो पता चला की पूरा मामला पेश बंदी का है। जिसके बाद पुलिस झूठा मुकदमा लिखाने को लेकर अनीस के ऊपर कार्यवाही कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours