हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। 30 मार्च 2019 मंगलोर कोतवाली में कलीम ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई अलीम को दो व्यक्तियों नवाब अली निवासी सुल्तानपुर में नईम बानो पत्नी नवाब अली निवासी बिजनौर ने नौकरी दिलाने के नाम पर ₹30000 लिए थे और कहा था कि सीआईडी में उन्हें भर्ती करा देंगे लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उन्हें भर्ती नहीं कराया गया तो उन्होंने उनसे अपने पैसे वापस मांगे लेकिन वह पैसे देने में आनाकानी करता रहा जिससे उन्हें पुलिस की शरण में जाना पड़ा और उन्होंने इन दोनों के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मंगलौर में रह रहे किराए के मकान में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से भारत सरकार की आईडी आधार कार्ड वादी का आधार कार्ड दो मोहरे पैड इत्यादि सामान आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया है इन दोनों को पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours