हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। पथरी चेंकिंग के दौरान कांस्टेबल दौलतराम कास्टेबल नारायण सिंह ने शाहपुर शीतला खेड़ा के एक युवक राजू पुत्र सेवाराम से 48 पव्वे देसी शराब के पकड़े जिस को पकड़कर फेरूपुर चौकी पर लाया गया। वहां पर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। शराब माफिया दिन पर दिन धड़ल्ले से शराब का कारोबार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सैकड़ों जाने के बावजूद भी शराब माफिया इस कारोबार में लगातार लगे हैं ऐसा लगता है जैसे शराब माफियाओं को आमजन की जान से कोई सरोकार नहीं रह गया है। सिर्फ और सिर्फ इनका मकसद है पैसा कमाना किसी की जान जाए इससे इन को कोई फर्क नहीं पड़ता। अब देखना यह है कि क्या पुलिस अवैध शराब पर अंकुश लगा पाती है या नहीं यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours