हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। 14 फरवरी वैलेंटाइन डे का समय करीब आते आते युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर नई उम्र के लड़के लडकिया एक दूसरे की ओर आकर्षित होने शुरू हो गए हैं। जिसकी एक झलक बीएलईएल  स्टेडियम के आस पास और चीला पॉवर हाउस पर नहर के किनारे हाथों में हाथ थामे बैठे मिल जायेंगे। लड़कियों को प्रायः देखा गया हैं कि वो घर पर ट्यूशन, सेहली के घर, कॉलेज के बहाने से कहकर निकलती हैं फिर रास्ते मे बैग से कपड़े बदलकर मुँह पर रुमाल बांधकर बाइक, स्कूटी पर सवार होकर चीला, पेंटागन मॉल, स्टेडियम आदि निकल लेती हैं। हालाकि पौड़ी गढ़वाल के चीला पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा समय समय पर संदेहास्पद युवकों और युवतियों पर पैनी निगाह रखते हैं। क्योंकि कई बार लड़का अपनी अनैतिक मांग मंगवाने के लिये लडक़ी को डराने हेतु नहर में कूदने की एक्टिंग करता है तो वह नहर शंकुवाकर होने के कारण पैर फिसलने से कई के डूबने की घटना घटी है। जिसके मद्देनजर पुलिस अपने विवेकानुसार कोताही बरतने के मूड में नही रहती है। वहाँ के चौकी इंचार्ज ने लड़कियों ही नही अपितु लड़को के अभिभावकों से भी अपील की है कि वो अपने बच्चों पर विश्वास करे मगर अंधविश्वास कभी नही। जिसके कारण कई बार अभिभावकों के पास अफसोस करने के अलावा कोई चारा नही रहता है। बच्चों से अनमोल जीवन मे कुछ जरूरी नही होता है, युवा अवस्था मे अधिकतर बच्चे बहक ही जाते है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours