हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्ति ब्यूरो) रुड़की। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कश्मीर के पुलवामा में हुए भारतीय सेना के जवानों पर आतंकवादी हमले की कठोर शब्दों में निंदा की तथा कहा कि यह हमला भारतीय सेना पर किया गया हमला है तथा इस हमले से जहां पूरा भारत देश गुस्से में है, वहीं इस तरह का हमले को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भारत मां की रक्षा के लिए हमारे देश के जवान किसी भी बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र विरोधी शक्तियों को कुचलने के लिए कठोर कदम उठाएंगे। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए शहीद परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की तथा कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी भारतवासियों का आशीर्वाद देश के इन शहीद जवानों के परिजनों के साथ है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours