हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। मोहल्ला सत्ती स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले की निंदा की गई तथा शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉक्टर नैयर काजमी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानों पर किया गया यह हमला कायराना हमला है। इस हमले का भारतीय सेना द्वारा मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा तथा इस घटना से हमारे भारतीय सेना के जवानों का मनोबल नहीं टूटेगा। भारत की सवा सौ करोड़ जनता का आशीर्वाद सेना के साथ है। शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारी सेना के जवान किसी भी खतरे का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तत्पर हैं।हम हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संकट की इस घड़ी में उनके परिजनों के के साथ हैं। बैठक में साबिर कुरैशी, अय्यूब मलिक, मोहम्मद जहाँजीर, जावेद मलिक, मोहम्मद आलम, इरशाद पहलवान, सलामत अली आदि अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours