हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने पुलवामा में सेना पर हुए आतंकी हमला की  कड़ी निंदा की है। शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र की सुरक्षा के अक्षुण्य बनाये रखने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने हेतु आवाहन किया। उन्होंने कहा कि अभी नहीं चेते, तो कब चेतेंगे? अपनी स्वार्थपरता, धर्म, सम्प्रदाय व दलगत नीतियों से ऊपर उठकर देश के लिए सोचना ही होगा। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के करोड़ों सदस्य इस समय सरकार के साथ है। उनके द्वारा पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जो भी कड़े से कड़ा कदम उठाये जायें, उसमें हम सब उनके साथ हैं। साधु संतों का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि सभी धर्म, सम्प्रदाय और कुंभ में स्नान कर रहे सभी को एक मत से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि यह कायराना हमला है। इसका पूरा देश निंदा करता है। मुझे ऐसा लग रहा है कि यह आतंकी हमला मेरे अपने परिवार में हुआ है। आज हम हमारे घरों में सुरक्षित हैं, तो उसका श्रेय मेरे इन भाइयों को जाता है, जो देश की सीमा को सुरक्षित करने में तैनात रहते हैं। मैं यह सोचकर स्तब्ध हूँ कि जिसके परिवार के इतने रणवाकुंरें एक साथ शहीद हुए हों। हमारी संवेदना शहीदों के परिवार एवं देश के साथ है। गायत्री परिवार प्रमुखद्वय ने समग्र विश्व में फैले गायत्री परिजनों एवं 4 हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थानों को एक साथ एक समय पर मौन प्रार्थना करने का आवाहन किया है। डॉ. पण्ड्या ने ट्वीट कर पुलवामा हमले पर जबावी कार्यवाही के तहत उठाये जाने वाले राष्ट्रहित के हर कार्य के लिए प्रधानमंत्री को अपना समर्थन दिया। वहीं दूसरी ओर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युजंय सभागार में आयोजित गीतामृत कक्षा में कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने शहीदों की आत्मा की सद्गति एवं शांति हेतु विशेष मौन प्रार्थना की। इस अवसर पर विवि प्रशासन, शांतिकुंज कार्यकर्त्तागण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours