हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार प्रशासन खनन माफियाओं पर मेहरबान होता नजर आ रहा है। मेहरबानी का आलम यह है कि भोगपुर क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार धडाके से चल रहा है। खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली तथा बुग्गियो से अवैध खनन का बड़ा खेल, खेल रहे हैं। प्रशासन के अधिकारी बेशक क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम कसने के दावे करें। लेकिन हकीकत में खनन माफिया प्रशासन के अधिकारियों पर ही भारी पड़ रहे हैं। अधिकारियों की आंखों के सामने ही भोगपुर क्षेत्र के इलाकों में खनन माफिया बड़े पैमाने पर खनन कर रहे हैं। इतना ही नहीं खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी स्टोन क्रेशर पर खनन सामग्री के बड़े पैमाने पर स्टॉक लगे हुए हैं। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेशर मालिक दिन रात बुग्गीयो से अवैध खनन कराकर चांदी ही चांदी काट रहा हैं। क्रेशर मालिक प्रशासन के अधिकारियों से साठगांठ कर अवैध खनन का कारोबार चला रहा है। 4 बजते ही सैकड़ों की तादाद में अवैध खनन से भरी बुग्गीयो की स्टोन क्रेशर में लाइन लग जाती है। क्रेशर मालिक बेखौफ होकर अवैध खनन का खेल, खेल कर सरकार को लाखों का चुना भी लगा रहा है। आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में अवैध खनन सामग्री से भरी बुग्गिया लेकर क्रेशर के गेट पर लंबी लंबी लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं क्रेशर गेट खोलते ही सभी बग्गियों को अंदर लेकर फिर गेट बंद कर देते हैं। साथ ही चारों ओर क्रेशर मालिक अपने लड़कों से फील्डिंग भी कराता रहता हैं। जिससे क्षेत्र की जानकारी क्रेशर मालिकों मिल सके। इस तरह से अवैध खनन का कारोबार दिन रात बड़ी मात्रा में चल रहा है। वहीं प्रशासन की बात कि जाये तो अवैध खनन के कारोबार पर लगाम लगाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours