हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) देहरादन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे चुके हैं, यहां से पीएम मोदी MI-17 विमान से नेशनल जिम कॉर्बेट पार्क के लिए रवाना होंगे, लेकिन खराब मौसम के कारण पीएम मोदी अभी तक जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर गेस्ट हाउस में रुके हैं, पीएम के स्वागत के लिए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड का कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा और न ही सीएम त्रिवेंद्र रावत,
जानकारी मिली है कि पीएम का जिम कॉर्बेट दौरा बेहद ही गोपनीय था, इसलिए उनके स्वागत के लिए कोई नहीं पहुंच सका, कुमाऊं के प्रवेश द्वार उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में पीएम मोदी सरकार के सहकारिता विभाग की 3400 करोड़ रुपये की योजना किसानों को समर्पित करेंगे, इसके बाद पीएम एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी किच्छा बाइपास के एफसीआई के पास बने मैदान से गुरुवार को तीसरी बार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे, इसलिए अब इस मैदान को लोग मोदी ग्राउंड के नाम से भी जानने लगे हैं, राजनीतिज्ञों की मानें तो देवभूमि से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है. इसलिए एक बार फिर वो इसी धरती से लोकसभा चुनाव की हुंकार भरने जा रहे हैं, उधम सिंह नगर में जनसभा आयोजित कर बीजेपी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पकड़ मजबूत करना चाहती है, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों की जनता तक बीजेपी इस जनसभा के माध्यम से अपनी बात पहुंचाएगी।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours