हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। देव नगरी हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र के गांव में पहुँचे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने मृतकों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी, इस दौरान कुछ ग्रामवासियो ने मंत्री जी के सामने अपना रोष प्रकट भी किया।ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय रहते अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगती तो इतनी बड़ी घटना न घटती और अब हमारी मांग है कि मृतकों के परिवारों को सरकार मुआवजे को और बढ़ाने के साथ ही पेंशन देने का भी ऐलान करे। हालांकि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाया जाएगा, वहीं जब मीडिया ने कैबिनेट मंत्री से राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के मृतक परिवारों से ना मिलने के बारे में पूछा तो मंत्री सवाल का जवाब नहीं दे पाये। सवाल बहुत बड़ा है, आखिर मौतों से पूरा राज्य सदमे में है और राज्य के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं। अवैध शराब के काले खेल से जहां कई परिवार उजड़ गए हैं, वहीं कुछ दिन पहले इस जहरीली शराब के पीने से उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सैकड़ों लोगों ने भी अपनी जान गंवा दी थी। कुछ मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहे हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में बड़ा बवंडर मचा देने वाले जहरीली शराब कांड का अपने निर्देशन में खुलासा करके जो बड़ी कामयाबी प्राप्त की है, उससे पुलिस प्रशासन ही नहीं है बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की भी सराहना जनता द्वारा की जा रही है। दिन- रात मेहनत करके उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने में जहां जन्मेजय खंडूरी द्वारा पड़ोस के सीमावर्ती जनपद के पुलिस अधिकारियों से बेहतर तालमेल के कारण ही इस घटना में संलिप्त लोगों तक पहुंचने में उन्होंने 48 घंटे के भीतर अपने कार्य को अंजाम दिया गया है तो वहीं मुलजिमों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours