हरिद्वार की गूंज (24*7)
जहरखुरानी का शिकार होने की डाक्टरों ने जताई आशंका
(मुकेश राणा) हरिद्वार। आनंद विहार से कटिहार जा रहे एक युवक की गुरुवार को चलती ट्रेन में तबियत बिगड़ गयी। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी को नार्थ ईस्ट एस्सप्रेस के यात्रियों के जरिये सूचना मिली कि एक यात्री की तबियत बिगड़ गयी है। जिसके बाद जीआरपी ने रेलवे के डाक्टरों को सूचना दी और डाक्टरों ने प्राथमिकी इलाज करते हुए उसे गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज से संबद्ध लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) के लिए रेफर कर दिया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक युवक की मौत जहर से हुई है। जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगी। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि युवक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान बिहार के कटिहार निवासी सुनील कुमार के रुप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को जानकारी दे दी गयी है। बताया कि युवक संभवतः जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत मूल रुप से जालौन जनपद के निवासी राजाराम (45) भाई ओम प्रकाश और शंकर लाल के साथ मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने प्रयागराज गया था। वापस आते समय राजाराम गुरुवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर उतरने लगा, लेकिन ट्रेन पूरी तरह से रुकी नहीं थी जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और पटरी में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। भाई की मौत देख ओम प्रकाश बेसुध हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours