हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। सांपला देवबंद मार्ग पर चार युवकों ने सम्प्रदाय विशेष के युवक के साथ मारपीट करते हुए जेब में रखी नकदी लूट ली। पीडि़त ने आरोपी युवकों पर धार्मिक टिप्पणी करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव सांपला बक्काल निवासी सुफियान पुत्र अनवर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की शाम वह गांव दुगचाड़ी से वापस अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव परोली के निकट खड़े चार युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचे की नौक पर आतंकित करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ धार्मिक टिप्पणी भी की गई और आरोपियों ने जेब में रखी चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। पीडि़त युवक ने एक नामजद समेत चार युवकों पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सम्बंध में कोवताली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours