हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार एक भेंट वार्ता में राष्ट्रीय  राजीव गाँधी सेना के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जनाब रिजवान खान साबरी ने कहा कि तमाम समाजिक कार्यो व कृषक हित में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रही है उ.ख में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी पर खनन का आरोप लगाने वालों को अब देखना चाहिये कि खुले आम खनन व जहरीली शराब जैसे तमाम अबैध कार्य बेरोक टोक हो रहे हैं इन पर लगाम लगाने में हरिद्वार प्रशासन नाकाम है यह चिंता जनक विषय है कि प्रकृति की संतुलन बिगड़ता नजर आ रहा है लगातार जारी खनन भविष्य में खतरे का सूचक है व प्राकृतिक की लगातार दोहन होना भूकम्प के खतरे का आमंत्रण साबित होता है, पोलीथिन पर चालान करने के लिए तो हरिद्वार प्रसाशन नम्बर वन पर रहा परन्तु अपराधिक कारनामों पर लगाम लगाने में उतना ही असमर्थ रहा, सट्टा के कार्यों में लिप्त लोग खुलेआम लूट का कार्य कर रहे हैं साथ ही देह व्यापार में लिप्त महिलाओं का जखीरा भी स्टेशन के पास देखा जा सकता है वहीं दूसरी ओर पुराने रानीपुर मोड़ पर बिकती अवैध शराब भी पुलिस प्रसाशन की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है क्या यही है सबका साथ सबका विकास सिर्फ कागजो पर अपराध मुक्त होना ही यदि कामयाबी है तो बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाना मुस्किल विषय बनकर मौजूदा सरकार के लिए अनसुलझा प्रश्न बना हुआ है, जनाब रिजवान खान साबरी ने कहा कि मजदूर व किसान कांग्रेस के साथ हैं व आने वाले समय में जनता का सहयोग भी हमको पूर्ण रूप से मिलने वाला है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours