हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार।
सरकार द्वारा गरीबो के स्वास्थ को ध्यान मे रखते हुए एक योजना संचालित की गयी है, जिसे अटल आयुष्मान स्वास्थ योजन के नाम से प्रचारित किया जा रहा है, जिसमे 5 लाख रूपए तक का इलाज सरकारी और कुछ निजी चिकित्सालयों मे नि:शुल्क दिया जायेगा, आयुष्मान स्वास्थ योजना को बडी ही तेजी से प्रसारित किया जा रहा है, और बडी संख्या मे कार्ड भी बनवाने का कार्य तीव्र गति से संचालित हो रखा है, लेकिन शुरुआत तौर पर आयुष्मान कार्ड की कुछ हकीकते सामने आ रही है, कि इस योजना के अन्तर्गत जिन लोगो के कार्ड बन चुके है, उन लोगो को इस योजना मे इलाज नही मिल पा रहा है, जिन चिकित्सालयो को इस योजना मे पंजीकृत किया गया है, वो चिकित्सालय इस योजना मे इलाज करने से कतरा रहे है, कुछ चिकित्सालय इस योजना का लाभ समाज को नही पहुँचाना चाह रहे है, सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए, गरीब को इस योजना का भरपूर लाभ मिलना चाहिए, हरिद्वार और देहरादून के कुछ मामले सामने आये है, जिनमे कुछ सरकारी और निजी चिकित्सालयो द्वारा आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करने मे आना कानी दिखाई है, और कार्ड धारक को कहा है, कि कुछ पैसा जमा करा दो, तो क्या आयुष्मान कार्ड हकीकत मे स्वास्थ कार्ड है, या सरकार का विजिटिंग कार्ड है, सरकार आयुष्मान योजन को लेकर स्थिति साफ करे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours